हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना बांसगांव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बाँसगांव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष बांसगांव के नेतृत्व मे उ0नि0 विकास नाथ मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 478/2023 धारा-307,504,34 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त बिहारी पासवान उर्फ बजरंगी पुत्र सुभाष पासवान निवासी रघुवाडीह बुजुर्ग थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 विकास नाथ थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
2. कां0 सर्वेश कुमार थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
3. कां0 अनिल कुमार यादव थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
4. कां0 विशाल कुमार यादव थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर
