भा ज पा मंडल अध्यक्ष के बेटों ने महिला का सर फोड़ा
बच्चों के झगड़े में घर में घुस कर की मारपीट
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
खजनी गोरखपुर थाना क्षेत्र के पल्हीपार बाबू गांव में बच्चों के आपसी झगड़े और विवाद में महिला के घर में घुस कर मारपीट की गई जिसमें महिला का सिर फट गया और उसकी बेटियों को भी चोटें आईं हैं।
घटना के वायरल वीडियो तथा खजनी थाने में दी गई तहरीर में घायल महिला आरती ने भा ज पा उनवल मंडल अध्यक्ष के बेटे और भतीजों पर घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए गोरखपुर जिला अस्पताल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बच्चों के बीच विवाद और मारपीट के बाद महिला और उसकी बेटियों के साथ घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। वायरल वीडियो में आरती नाम की महिला ने अपने बयान में पंकज, विशाल और आशुतोष पर मारने पीटने का आरोप लगाया है।
थानाध्यक्ष गौरव आर कन्नौजिया ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए गोरखपुर भेज दिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
वहीं भा ज पा मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश चौरसिया ने बताया कि घटना के समय बच्चे घर पर नहीं थे और उनका बेटा आशुतोष नाबालिग है। मनबढ़ किस्म की महिला ने बेटियों के साथ आपस में मारपीट की है और घायल हुई है।