जनता में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा :- केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी
देश और प्रदेश के साथ गरीबों का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित :- जयमंगल कन्नौज्जिया भाजपा विधायक महाराजगंज सदर
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
महाराजगज विकास खंड घुघुली के पुरैना स्थित ज्ञानी देवी राम बरन जूनियर हाई स्कूल प्रांगण में 1 मार्च आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवम सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया के उपस्थिति में क्षेत्र के 26 प्रमुख लोगो ने विभिन्न दलों से अपना दामन छुड़ा कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भाजपा का पट्टा पहना कर और सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने भाजपा की टोपी पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण घटना है जो दिखाती है कि लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास और आकर्षण बढ़ा है। यह एक सामाजिक और राजनीतिक संकेत है जो सरकार की नीतियों और कार्यक्षमता को समर्थन प्रदान करता है। भाजपा की सदस्यता लेने वाले लोगों का यह निर्णय उनकी विचारधारा और राष्ट्रभक्ति को दर्शाता है। इसके साथ ही, यह भी प्रकट करता है कि भाजपा राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है और इसमें कार्य के आधार पर कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाती है। वहीं अन्य दलों में एक राजा और बाकी सभी गुलाम है। एक ही परिवार के लोग अध्यक्ष और मुखिया होते है। उन्होंने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जहां लोकतांत्रिक ढंग से पदाधिकारी बनाए जाते हैं और काम के बल पर जिम्मेदारी दी जाती है। पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज मोदी सरकार ने जिस तरह देश को विश्व पटल पर ला दिया वो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। मोदी के नेतृत्व में जहां देश आगे बढ़ रहा है वही गाँव गरीब किसान का भी जीवन स्तर उठाने का कार्य मोदी सरकार ने किया है ।
सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने कहा कि देश और प्रदेश के साथ गरीबों का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है। भाजपा सभी का ध्यान रखती है, जबकि अन्य दलों में ऐसा नहीं है। भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।उन्होंने कहा कि आज सभी दलों में भगदड़ मची है।इसका प्रमाण हाल ही राज्य सभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी का बिखरना देश ने देखा है।मोदी योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के पायदान पर तीव्र गति से निकल पड़ा है। एक बार पुनः केंद्र में मोदी जी की सरकार बनना आवश्यक है। आज सभी विपक्ष एक होकर मोदी को रोकने का कुचक्र रच रहे है।विपक्ष के भ्रस्टाचार और लूट की दुकान जो मोदी जी ने बंद कर दी उससे परेशान होकर मोदी को रोकना चाहते है।इस कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रमुख पति श्रवण सिंह ने किया ।
इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल क्नॉज्जिया , प्रमुख पति ओमप्रकाश जायसवाल , प्रधान रबी पांडेय , हरेंद्र प्रसाद , राकेश पांडेय , प्रधान नाथू चौधरी , चेयरमैन संतोष कुमार जायसवाल , जितेंद्र त्रिपाठी , अमर नाथ त्रिपाठी , , दिनेश गिरी उर्फ पेड़ बाबा , मिथिलेश कुमार गुप्त , रणजीत सिंह , कोमल चौधरी , प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश जायसवाल , रामपुर बल्डीहा ग्राम प्रधान सुभाष गुप्ता,प्रबन्धक हरेंद्र कुमार, छेत्रीय उपाध्यक्ष अमित पांडे, राकेश पाण्डेय,तौहीद, अभीषेक, रामाज्ञा,सबाऊद्दीन, गोविंद,संजय, आदि लोग मौजूद रहे ।