ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ गैगरेप... प्राइवेट पार्ट से खून बहता देख मां ने कराया एडमिट.. 2 वहशी अरेस्ट
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर गोरखपुर के सहजनवां मे मकान में किराए पर रहने वाली बिहारी मजदूर की ढाई साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने दो दरिंदो रामलगन व अयोध्या यादव को अरेस्ट किया है।
बताते चलें कि बीती रात महिला अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ बैठी थी। इसी दौरान इसी मकान मे साथ में रहने वाले किरायेदार रामलगन और अयोध्या यादव आए और मोटर चलाकर पानी लाने को कहा। दोनों ने बच्ची को संभालने की बात कहते हुए उसे गोद में ले लिया।
मां के जाते ही दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर मां दौड़ी आई। उसने शोर मचाया तो साथ में रहने वाली अन्य महिलाएं भी आ गईं। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। डॉक्टर ने बच्ची को एडमिट किया। पुलिस ने दोनों वहशी अरेस्ट कर लिए हैं।