सीओ ने परसा मलिक थानाध्यक्ष को लगाई जमकर फटकार,6 नामजद और 10 अज्ञात समेत 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज
30 मार्च को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के साथ दबंगों द्वारा मारपीट का मामला
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
नौतनवां महराजगंज जनपद के परसा मलिक थाने से मात्र पचास मीटर की दूरी पर बीते तीस मार्च को दिन दहाड़े दबंगों ने बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष व उनके परिवार के सदस्यों को सड़क पर लाकर खुलेआम पीटा था। इतनी बड़ी घटना के बाद भी थानाध्यक्ष ने सक्रियता नहीं दिखाई और दबंग खुलेआम घूमते रहते। पीड़ित भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अवधेश सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां जय प्रकाश त्रिपाठी को एक पत्र सौंप कर आमरण अनशन की चेतावनी दी थी। जिसका असर यह रहा कि मंगलवार की रात को ही सीओ नौतनवां जय प्रकाश त्रिपाठी परसा मलिक थाने पहुंचे। उन्होंने लंबित प्रकरण को लेकर न केवल थानाध्यक्ष को फटकार लगाई बल्कि छह नामजद समेत 10 अज्ञात लोगों पर केस भी दर्ज कराया।
इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष अवधेश सिंह पुत्र दुखहरन सिंह निवासी ग्राम लुठहवा थाना परसा मलिक की तहरीर पर छह नामजद व 10 अज्ञात दबंगों पर केस दर्ज किया है। अभियुक्त बैजनाथ यादव पुत्र महेन्दर यादव, विजयनाथ यादव उर्फ लल्लू पुत्र महेन्दर, उपेन्द्र यादव पुत्र तीजू यादव, दिपेन्द्र यादव पुत्र तीजू, शिव कुमार पुत्र प्रहलाद एवं 10 अज्ञात लोगों पर केस पंजीकृत किया गया है।
क्षेत्राधिकारी नौतनवां जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि 6 नामजद तथा 10 अज्ञात लोगों पर परसा मलिक थाने में भारतीय दंड संहिता 1860 के तहत की धारा 147, 452, 323, 504, 506, 427 एवं आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 के तहत 7 की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।