Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

काजल निषाद लखनऊ रेफर चुनाव प्रचार के दौरान हुईं थीं बेहोश

 काजल निषाद लखनऊ रेफर


चुनाव प्रचार के दौरान हुईं थीं बेहोश


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर



गोरखपुर देश में 2024 के लोकसभा चुनाव के बिगुल बजने के साथ ही सभी पार्टियों के उम्मीदवार जी-जान से अपने चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. गोरखपुर से जहां भाजपा ने सांसद रविकिशन को दोबारा टिकट दिया है. रविकिशन भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं तो वहीं गठबंधन से सपा उम्मीदवार काजल निषाद भी जी-जान से अपने चुनाव प्रचार में जुटी हैं. भीषण गर्मी और चढ़ते पारे के बीच प्रचार करना उम्‍मीदवारों के लिए काफी मुश्किल हो रहा है. सपा उम्मीदवार काजल निषाद की भी चुनाव प्रचार के दौरान तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गईं. डिहाइड्रेशन और हाई बीपी की वजह से  5 अप्रैल को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उनको स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था आज शाम 7 अप्रैल को ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है वह अपने परिजनों व पार्टी नेताओं के साथ एम्बुलेंस से इलाज हेतु लखनऊ के लिए रवाना हुई।

टीवी अभिनेत्री से नेत्री बनी काजल निषाद साल 2012 में उस समय चर्चा में आईं जब वे गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरीं. हालांकि इस चुनाव में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद वे साल 2017 के चुनाव में एक बार फिर गोरखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में आईं, लेकिन यहां भी उन्‍हें शिकस्त मिली. इसके बाद वे गोरखपुर से सपा के टिकट पर बीते निकाय चुनाव में भी उतरीं लेकिन इस चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी डा. मंगलेश श्रीवास्‍तव ने उन्‍हें हरा दिया. इस बार वे फिर सपा के टिकट पर भाजपा सांसद और अभिनेता रविकिशन शुक्‍ला के खिलाफ चुनाव मैदान में सपा के टिकट पर गठबंधन उम्मीदवार हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies