बसपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी दीपक बाबा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दिलाई सदस्यता
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
नौतनवां महराजगंज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकास परक नीतियों से प्रभावित होकर आज बसपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी दीपक बाबा अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
बता दें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शाम पांच बजे भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व महराजगंज के लोकप्रिय सांसद पंकज चौधरी और नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 सियरहिया में एक सादे समारोह में बसपा के कद्दावर नेता व समाजसेवी दीपक बाबा को फूल माला और टोपी पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान दीपक बाबा के साथ करीब डेढ़ सौ समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और विधायक ऋषि त्रिपाठी को दीपक बाबा ने फूल माला पहनाकर और बुकें भेंटकर उनका जोरदार स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि दीपक बाबा से मेरे बहुत पुराने संबंध हैं। यह जबान के बहुत धनी हैं। ये जो कहते हैं वह करते हैं मैं इनके स्वभाव से पूरी तरह परिचित हूं। आज इनके भाजपा में शामिल होने से मैं बेहद खुश हूं। उन्होंने कहा कि दीपक बाबा के आने से भाजपा परिवार को और मजबूती मिलेगी।
श्री चौधरी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है यह आप के वोट की ताकत है। उन्होंने कहा कि आप के वोट से केंद्र और उत्तर प्रदेश में मजबूत सरकार बनी है और देश विकास की तरफ अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत किसी से कम नहीं है। जब नियत साफ होती है और हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी अच्छे आते हैं।
उन्होंने कहा कि हम लोग विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रहे हैं। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई आर्थिक ताकत बनकर उभर रहा है। हमारे चंद्रयान ने चांद पर तिरंगा फहराया है। भारत में आयोजित जी-20 की पूरी दुनिया में प्रशंसा हुई है। तमाम जद्दोजहद के बीच भारत आज दिखा रहा है कि उसके लिए अब कुछ भी असम्भव नहीं है।
समारोह को संबोधित करते हुए नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि दीपक बाबा और उनके ढेर सारे समर्थकों के भाजपा में शामिल होने से निश्चित तौर पर भाजपा परिवार की ताकत बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इसका फायदा आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को अवश्य मिलेगा।
बता दें कि दीपक बाबा महराजगंज जनपद के बसपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। वह साल 2007 से ही बसपा से जुड़ गए थे। उन्होंने साल 2010 में महराजगंज जनपद के क्षेत्र संख्या 11 से अपनी पत्नी श्रीमती मीना त्रिपाठी को बसपा के बैनर तले जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाया था पर वह चुनाव हार गईं। उस चुनाव में उन्हें 3000 से अधिक मत मिला था और भाजपा के राकेश सिंह के मुकाबले दूसरे स्थान रह गईं।
पुनः 2015 में उसी क्षेत्र से जिला पंचायत चुनाव में श्रीमती मीना त्रिपाठी ने 8068 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के हरीराम यादव को करीब 2200 मतों के भारी अंतर से हराया दिया। हरीराम यादव को कुल 5732 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। हरीराम यादव पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के बेहद करीबी थे।अमर मणि त्रिपाठी ने हरीराम यादव को जिताने के लिए पूरा एड़ी-चोटी लगाया था। दीपक बाबा ने कभी बसपा का दामन नहीं छोड़ा और 2017 में नगर पंचायत सोनौली के पहले चुनाव में बसपा ने दीपक बाबा पर पुनः भरोसा जताते हुए महिला सीट होने के नाते उनकी पत्नी श्री मती मीना त्रिपाठी को चुनाव में उतार दिया पर 1300 मत पाकर मीना त्रिपाठी तीसरे स्थान पर आ गईं। इस चुनाव में कामना त्रिपाठी विजयी रहीं। दूसरे नंबर पर हबीब खान रहे।
वहीं 2022 के चुनाव में दीपक बाबा ने नगर पंचायत सोनौली का चुनाव पूरे दमखम से लड़ा था पर बसपा ने अंतिम समय में एक बेहद शर्मनाक साजिश के तहत उनका टिकट काट कर पूर्व चेयरमैन कामना त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। दीपक बाबा दूसरी चुनाव हार कर तीसरे स्थान पर आ गए। इस चुनाव में दीपक बाबा को 2499 मत मिले थे। बसपा की श्रीमती कामना त्रिपाठी को 3025 मत से ही संतोष करना पड़ा और वह कांग्रेस के हबीब खान को मिले 3049 मतों के मुकाबले मात्र 24 वोटों के अंतर से चुनाव हार ग…