महिला को बंदरों ने दौड़ाया, छत से गिरकर मौत
छत पर लहसुन सूखा रही समय पहुंचा बंदरों का झुंड, बचने को भागते समय फिसला पैर
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
सन्तकबीर नगर कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कांट डिहेश गांव की रहने वाली उर्मिला (48 वर्ष) पत्नी सियाराम गांव में अपनी दो बेटियों के साथ रहती है। उनके पति सियाराम मुंम्बई में रह कर किसी निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका लड़का अभिषेक पंजाब में रह कर किसी फैक्ट्री में मेहनत मजदूरी करता है। सुबह साढ़े सात बजे के करीब वह अपने खेत से लहसुन उखड़कर अपने छत पर सूखा रही थी। तभी छत पर अचानक एक बंदर आ गया और उनको दौड़ा लिया। बंदर के डर से भागने के दौरान वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गई। पास पड़ोस व आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिजन गमगीन थे।