घोटालेबाजों की जमात है इंडिया गठबंधन – पंकज चौधरी
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
महराजगंज भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर आहूत एक पत्रकार वार्ता में कहा कि आजकल देश मे विपक्षी पार्टियों द्वारा भ्रष्टाचार को मेडल की तरह पेश करने का फैशन चल पड़ा है। उनका भ्रष्टाचार ही उनका शिष्टाचार बन गया है। मामला कोर्ट में हो तब भी इन सबको चिल्लाना है। कोर्ट में दलीलें काम नही आती तो बाहर हल्ला मचाते हैं। हम सभी ने रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाई चारा का डेली सोप देखा। किस तरह से भ्रष्टाचारी घमंड से अपने भ्रष्टाचार को जस्टीफाई कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी कहते है कि भ्रष्टाचार हटाओ मगर इंडिया गठबंधन के नेता कहते है भ्रष्टाचारी बचाओ। यह इंडिया गठबंधन घोटालेबाजों की जमात है जहां सब देश को लूटना चाहते हैं और यह भी चाहते है कि उनके भ्रष्टाचार की चर्चा तक न हो। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के एक घटक ने तो अपने लंबे शासनकाल में आकाश से लेकर पाताल तक घोटाले किये। इनका शीर्ष नेतृत्व 5000 करोड़ रुपये के घोटाले में जेल से बेल पर चल रहा है।
समाजवादी पार्टी अपने मूल मंत्र को ही भूल गयी। अब वह समाजवाद नहीं परिवारवाद के रास्ते पर चल रही है।अपने नाम मे समाजवादी लेकर चलने वाली इस पार्टी के शीर्ष नेता को समाज और जनता की नही परिवार की अधिक चिंता है। इसी पार्टी के एक नेता सनातन धर्म और राम चरित मानस पर आपत्ति जनक टिप्पड़ियां करते रहे किंतु सपा अध्यक्ष ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर कोई कार्यवाई नहीं की।
सपा शासन काल मे अपराधी बेखौफ आतंक फैलाते रहे, आम जनता पर जुल्म करते रहे। महिलाएं तक सुरक्षित नही थी। इन्हीं के नेता ने कहा था बच्चे है गलतियां हो जाती हैं। ऐसे लोगों से राम राज्य की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन का काम है जितना लूट सको लूट लो, हर दिन नया झूठ बोलो, मोदी जी को गाली दो, देश को बदनाम करो, हिन्दू धर्म को गाली दो, जम कर घोटाला करो, जांच एजेंसियां जब नोटिस दे तो अनदेखी करो और कार्यवाई करे तो कोर्ट पहुंचो, कोर्ट भी फटकार लगाये तो विक्टिम कार्ड खेलो, जनता को गुमराह कर देश के लोकतंत्र पर खतरा बताओ, सारे चोर इकठ्ठे हो जाओ जोर-जोर से बोलो छाती पीट कर बोलो कि भ्रष्टाचार बचाओ।
इंडिया गठबंधन की टोली को देखिए तो पता चलेगा कि जो भ्रष्टाचारी हैं ,जो भ्रष्टाचार के मामले में जेल या बेल पर है वे ही भ्रष्टाचार बचाओ रैली कर रहे हैं। यह बंगाल के संदेश खाली की घटना पर चुप रहेंगे । इनके नेता देश तोड़ने की बात करते हैं उस पर कार्यवाई करने के बजाए लोकसभा का टिकट इनाम में देते है। आम आदमी पार्टी जो इंडिया गठबंधन का हिस्सा है उसके नेता सतेंद्र जैन, मनीष सिसोदिया, हेमन्त सोरेन को कोर्ट जमानत नहीं दे रही,केजरीवाल कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर हैं। लालू यादव पर कोर्ट से मामला तय हो रहा है तो इंडिया गठबंधन कोर्ट के खिलाफ रामलीला मौदान में रैली कर रहा है।
केंद्रीय मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है और मोदी जी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिस-जिस ने देश को लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा, यह मोदी जी की गारंटी है।