Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भगवान भरोसे कर्मचारी राम मंदिर में पूजा अर्चना कर मांगो को पूरा होने के लिए किया प्रभु श्री राम से प्रार्थना– रूपेश

 भगवान भरोसे कर्मचारी



राम मंदिर में पूजा अर्चना कर मांगो को पूरा होने के लिए किया प्रभु श्री राम से प्रार्थना– रूपेश


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर 20 अप्रैल आज वामन द्वादशी के शुभ अवसर पर राज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी ने परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल अशोक पांडेय और वरूण वर्मा बैरागी आदि कर्मचारी नेताओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के दरबार में जाकर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए पूजा अर्चना किया और प्रार्थना किया कि भगवान केंद्र सरकार और राज्य सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें कि वह शीघ्र ही कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को पूरा करें। परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वर्षों से कर्मचारियों की निम्नवत मांगे लम्बित पड़ी हुई है जिससे कर्मचारी समाज में घोर निराशा है। इसे पूरा कर सरकार कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर सकती है।


मांगे निम्नवत हैं :


(१) पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किया जाए 

(२) कोरोना काल में डेढ़ वर्ष के फ्रिज डीए का एरियर दिया जाए

(३) 7वें वेतन आयोग का फिटमेंट फार्मूला लागू करते हुए 50‘/. महंगाई भत्ता को मूल वेतन में मर्ज किया जाए 

(४) EPS कर्मचारियों/ पेंशनरों को पेंशन दिया जाए 

(५) पेंशनरों को रेल किराया में 50‘/. छूट बहाल किया जाए और सभी पेंशनरों को आयुष्मान भारत कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए।

(६) सभी विभागों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती कर सभी पदों को भरा जाए

(७) संविदा/ऑउट सोर्सिंग व्यवस्था समाप्त किया जाए 

(८) निलंबित भत्तों को बहाल किया जाए 

(९) वेतन विसंगति को समाप्त किया जाए 

(१०) 2005 के पूर्व भर्ती और  बाद में नियमित कर्मचारियों की पूर्व सेवा को जोड़ते हुए उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए।


इन सभी मांगों पर विचार करते हुए शीघ्र शासनादेश जारी करने की कृपा करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies