डेढ़ किलो सोना और डेढ़ करोड़ रुपये के साथ काठमांडू में तीन भारतीय सहित सात गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
आरोपियों के पास से 1768.25 ग्राम सोना और एक करोड़ 43 लाख 60 हजार रुपये बरामद हुए। केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
काठमांडू नेपाल महराजगंज काठमांडू पुलिस ने नकदी और सोने के साथ तीन भारतीय नागरिक सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए सात लोगों में चार नेपाली और तीन भारतीय नागरिक हैं, जो महाराष्ट्र के निवासी बताए गए है। डेढ़ किलो से अधिक सोना और करीब डेढ़ करोड़ रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है।
डीएसपी राजन श्रेष्ठ ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध सोने का कारोबार कर रहे हैं। पुलिस टीम तलाशी के लिए गई और मौके से गणेश दत्त बडू निवासी महाकाली नगर पालिका को गिरफ्तार किया। इसी के साथ अन्य छह लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उनके पास से 1768.25 ग्राम सोना और एक करोड़ 43 लाख 60 हजार रुपये बरामद हुए। केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।