Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया संवेदनशील बूथों का स्थलीय निरीक्षण

 जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया संवेदनशील बूथों का स्थलीय निरीक्षण




हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


महाराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा तहसील सदर में विभिन्न क्रिटिकल बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।


जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय ने सबसे पहले माध्यमिक विद्यालय सोनरा में स्थापित बूथों का स्थलीय निरीक्षण/भौतिक सत्यापन किया और नायब तहसीलदार सदर श्री देश दीपक त्रिपाठी से बूथ के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली। नायब तहसीलदार ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय सोनरा में 02 बूथ हैं, बूथ संख्या 94 और 95। दोनो बूथ पारम्परिक राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण क्रिटिकल श्रेणी में दर्ज हैं। बूथ संख्या 94 पर कुल मतदाताओं की संख्या 1080 और बूथ संख्या 95 पर कुल मतदाताओं की संख्या 792 है।


जिलाधिकारी महोदय ने विद्यालय प्रांगण में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु रखी गई सामग्री को तत्काल हटवाने का निर्देश दिया।


इसके उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नदुआ का निरीक्षण किया। विद्यालय में 02 बूथ बूथ संख्या 88 व 89 स्थापित हैं और दोनो बूथों में कुल मतदाता 1719 हैं।


इसके पश्चात दोनों अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय बागापार द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय बागापार का निरीक्षण किया। बागापार में दोनों विद्यालयों में बूथ संख्या 20 से लेकर बूथ संख्या 24 तक कुल 05 बूथ स्थापित हैं। जहां मतदाताओं की संख्या क्रमशः 1248, 1091, 1107, 1167 और 927 है। जिलाधिकारी महोदय ने सभी बूथों को बाउंड्री वॉल के भीतर मौजूद कक्षों में स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही मतदाताओं के आने-जाने हेतु विद्यालय परिसर में एक अतिरिक्त द्वार बनाने का निर्देश दिया।


अंत में दोनों अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय उसरहवा नर्सरी में स्थापित बूथों को देखा। विद्यालय में कुल 03 बूथ 128, 129 और 130 हैं। तीनो बूथों पर कुल 2894 मतदाता हैं।


इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि वनटांगियां क्षेत्र में स्थापित बूथों में सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (एएमएफ) को सुनिश्चित कराएं और पोलिंग पार्टियों के ठहरने की व्यवस्था को सुनिश्चित करने और रूट प्लान व कम्युनिकेशन प्लान को भी ससमय तैयार करने का निर्देश दिया।


जिलाधिकारी महोदय ने क्रिटिकल और वल्नरेबल पोलिंग बूथों सहित सामान्य बूथों के लिए निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार बूथों की समीक्षा करने और कमी मिलने पर उनको ससमय दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।


पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने क्रिटिकल बूथों की निरंतर समीक्षा करने और अराजक व संदिग्ध तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही को प्रभावी ढंग से करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के मामलों में दोनों पक्षों के साथ बात कर उन्हें चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कड़े निर्देश दे दें।


निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी और संबंधित थाना प्रभारी सहित संबंधित लोग भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies