Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मिशन शक्ति अभियान-IV चरण के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में विभिन्न स्थानों पर शक्ति दीदी/महिला बीट अधिकारियों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

 मिशन शक्ति अभियान-IV चरण के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में विभिन्न स्थानों पर शक्ति दीदी/महिला बीट अधिकारियों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक





जनपद के समस्त थानों में नियुक्त शक्ति दीदी/महिला बीट अधिकारियों द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में किया जा रहा ग्राम चौपाल का आयोजन


कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाया जा रहा अभियान


महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जायेगा सशक्त


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार के निर्देशानुसार एंटी रोमियो स्क्वाड दल, महिला बीट पुलिस अधिकारी, नारी सुरक्षा दल द्वारा समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रमुख चौराहो/गॉवों/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल लगाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं/बालिकाओं आदि को जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन  नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098 व साइबर  अपराधों जैसे- OTP शेयरिंग,लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल,बैंकिंग फ्रॉड आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही साथ यह भी बताया गया की यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।  

 महिलाओं को उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों के बारे में जानकारी दी गई तथा पंपलेट का वितरण किया गया।

इस दौरान सभी को साइबर अपराध से बचाव के बारे मे भी जानकारी दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies