Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

एस0एस0टी0 टीम द्वारा भारी मात्रा में धनराशि 51,00500/-(इक्यावन लाख पाँच सौ रुपये मात्र ) बरामद

 एस0एस0टी0 टीम द्वारा भारी मात्रा में धनराशि 51,00500/-(इक्यावन लाख पाँच सौ रुपये मात्र ) बरामद



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


बहराइच थाना रूपईडीहा दिनांक 15/16.05.2024 को पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला के आदेशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत क्षेत्र में SST टीम में तैनात कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्री कर्मवीर व उ0नि0 श्री प्रकाश सरोज मय टीम द्वारा राणा पेट्रोल पम्प बैरियर के पास कस्बा रूपईडीहा में चेकिंग की जा रही थी कि दौराने चेकिंग समय करीब 23.00 बजे एक वाहन हुंडई i20 नं. UP80EH 6215 को चेकिंग हेतु रोका गया तो चालक रवि कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 दीपक कुमार निवासी काजी कटरा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच व बगल में बैठे धानाजी शिन्दे पुत्र उल्लाहास राव नि0 काजीपुरा थाना को0नगर जनपद बहराइच की गाड़ी के पीछे की सीट के पास एक सफेद प्लासटिक की बोरी में 500 रुपये  के 10000 नोट कुल 50,00,000.00 रुपये, 100 रुपये के 400 नोट कुल 40,000.00 रुपये,  500 के 81 नोट कुल 40500.00 रुपये, 200 के 90 नोट कुल 18000 रुपये तथा 500 के 4 नोट कुल 2000 रुपये इस तरह से कुल 51,00,500.00 (इक्यावन लाख पाँच सौ मात्र) बरामद किया गया । उक्त बरामद शुदा धनराशि को लेकर थाना रूपईडीहा लाया गया जहाँ पर क्षेत्राधिकारी महोदय पयागपुर श्री हीरालाल कनौजिया तथा नायब तहसीलदार नानपारा श्री शैलेश कुमार अवस्थी तथा प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह की मौजूदगी में उक्त बरामद धनराशि की वीडियोग्राफिंग करते हुए काउन्टिंग करायी गयी ।  उक्त बरामद धनराशि के संबंध में संबंधित विभाग/आयकर विभाग को सूचना दिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है । 


बरामदगी करने वाली टीम का विवरण—


1. श्री कर्मवीर, मजिस्ट्रेट एस0एस0टी0 टीम

2. उ0नि0 श्री प्रकाश सरोज

3. हे0का0 सुनील कुमार निषाद 

4. का0 सोविन्द्र यादव 

5. का0 अनुज कुमार 

एस0एस0टी0 टीम व थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies