गोवंश की तस्करी करने व हत्या का प्रयास करने के आरोप में 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर थाना सिकरीगंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष सिकरीगंज के नेतृत्व में उ0नि0 आदित्य उपाध्याय द्वारा मय पुलिस टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 296/2023 धारा 307,427,504,506 आईपीसी व 3/5ए/8 गोवंश निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त हरिशंकर राय पुत्र प्रेम राय निवासी बड़गो थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 दिनेश चौधरी थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 प्रशि0 दीपक कुमार थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 प्रशि0 अरविंद कुमार थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर