Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

लोकसभा सामान्य चुनाव 2024 में शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सोनहा व एफएसटी टीम द्वारा संदिग्ध धनराशि को कागजात न मिलान होने पर सीज किया गया

 लोकसभा सामान्य चुनाव 2024 में शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सोनहा व एफएसटी टीम द्वारा संदिग्ध धनराशि को कागजात न मिलान होने पर सीज किया गया



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


बस्ती थाना सोनहा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेन्द्र कुमार मिश्रा हमराह हे0का0 राज कुमार पांडेय व का0 देवेन्द्र यादव के साथ चेकिंग करने के दौरान कस्बा पंचमोहनी में अविनेश कुमार उर्फ डब्लू चौधरी निवासी ग्राम पटखौली थाना सोनहा जनपद बस्ती के स्कार्पियो नं0 UP 51 AE 4930 जिस पर सपा का झंडा व गाड़ी पास लगा हुआ था, के पास से  67500(सरसठ हजार पांच सौ रूपये) बरामद हुआ। पूछताछ पर अविनेश कुमार उर्फ डब्लू चौधरी उपरोक्त द्वारा बताया गया की वह ठेकेदारी का कार्य करते हैं जिस कारण उन्होंने यह रुपया रखा हुआ है। मौके पर उक्त के सम्बन्ध में कागजात माँगा गया तो नहीं दिखा सके। इसकी सूचना तत्काल ए0 आर0 ओ0 /एस डी एम भानपुर आशुतोष त्रिपाठी को सूचित किया गया तथा एफएसटी मजिस्ट्रेट शैलेश सहाय रुधौली बस्ती को दिया गया। जिसके बाद शैलेश सहाय उपरोक्त हमराह उ0नि0 मानवेन्द्र यादव व का0 ऋषिकेतु सिंह आये। उनके द्वारा अविनेश कुमार उर्फ डब्लू चौधरी उपरोक्त से रुपयों के सम्बन्ध में कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया तो अविनेश कुमार उर्फ डब्लू चौधरी उपरोक्त कोई उपयुक्त कागजात नहीं प्रस्तुत कर पाए, जिस कारण शैलेश सहाय  FST मजिस्ट्रेट रुधौली बस्ती द्वारा बरामद शुदा 67500(सरसठ हजार पांच सौ रूपये) रुपयों को कब्जे में लेकर सीज किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies