धारा 302, 120बी भा0द0वि0 से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार थाना खैरीघाट, जनपद बहराइच
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना खैरीघाट श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बहराइच श्रीमती वृंदा शुक्ला द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय महसी श्री अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना खैरीघाट संजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 09.05.2024 को मु0अ0सं0 125/2024 धारा 302, 120बी भा०द०वि० से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त 01. जगदेव प्रसाद पुत्र छोटेलाल नि०धोबियन टेपरा दा०रायपुर थाना खैरीघाट जनपद बहराइच 02. बबलू पुत्र दुईजी निण्टाड दा० रेहुआ मंसुर थाना रामगांव जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशो निर्देशो का पालन करते हुये गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया। गिरफ्तारी की सूचना जरिये उचित माध्यम अभियुक्त के परिजनो को प्रेषित की गयी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह
2. वरि० उ0नि0 उपेन्द्र कुमार सिंह
3. उ0नि0 सौरभ पाण्डेय
4. हे0का0 कार्तिकेय गौड़
5. का0 साहिल कुमार