50 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 25 लाख रूपये) के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना रूपईडीहा श्रीमान पुलिस अधीक्षक, श्रीमती वृन्दा शुक्ला, जनपद बहराइच द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व मादक पदार्थो की तस्करी पर रोकथाम एवं मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियो की धरपकड़ के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण), डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम व0उ0नि0 अनिल कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल व SSB बल द्वारा दिनांक 05.05.2024 को समय 14.40 बजे इण्डो नेपाल बार्डर आई0सी0पी0 रोड आम की बाग क पास से एक नफर अभियुक्त राजन कुमार चौधरी उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र राकेश कुमार चौधरी निवासी रायडीह थाना पयागपुर जनपद बहराइच को 50 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया l जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 227/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया एवं बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त राजन कुमार चौधरी उपरोक्त को पेशी हेतु माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
01. व0उ0नि0 अनिल कुमार यादव
02. उ0नि0 जितेश कुमार सिंह चौकी इंचार्ज सीतापुरवा
03. हे0का0 देवेन्द्र यादव
थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
SSB टीम का विवरण
01. असिस्टेन्ड कमाण्डेन्ट श्री सौरभ रंजन
02. ASI/GD विप्लव कुमार घोष
03. HC/GD खत्रपति पेनरिया
04. CT/GD सुनील कुमार
05. CT/GD सुशील कुमार
06. CT/GD मनीष पाण्डेय
07. CT/GD एन0वाई कन्डालू
08. CT ड्राइवर संजीव कुमार
09. CT GD महिला आयुषी कुमारी
42 BN SSB नानपारा बहराइच
