Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कैंपियरगंज: नौतनवा से भाजपा प्रत्यासी के चुनावी रण में दीपक बाबा आगे

 कैंपियरगंज: नौतनवा से भाजपा प्रत्यासी के चुनावी रण में दीपक बाबा आगे



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


नौतनवा महराजगंज  नगर पंचायत सोनौली से चेयरमैन पद प्रत्यासी रहे दीपक बाबा हाल ही में हुए चुनाव में सम्मानजनक मत हासिल करने के बावजूद कुछ मतों से हार गए है,पूर्व में बसपा में रहने वाले दीपक जी ने भाजपा की नीतियों को स्वीकार करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया और पत्रकारों से हुई वार्ता में ये स्पष्ट किए हैं की आदरणीय मोदी जी और योगी जी की कार्य प्रणाली सर्वथा उनको पसंद थी,उन्होंने ये भी स्पष्ट तौर पर बयान किया है की नगर पंचायत सोनौली की जनता के हित हेतु मैं सदैव तत्पर रहूंगा और जीवन पर्यन्त जनहित कार्यों में अपना संभव सहयोग देता रहूंगा,उन्होंने अन्य पार्टी में रहते हुए भी भाजपा के नेताओ जनप्रतिनिधियों से कभी अपने संबंध खराब नही रखे।


आज भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा इनको पर्याप्त सम्मान दिया जा रहा है,वित्त मंत्री जी ने अपने एक बयान में कहा है की दीपक बाबा के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है और इन्होंने भाजपा में शामिल होते ही एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जिम्मेदारियों का निर्वहन करना शुरू कर दिया है।


आज भाजपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में डाक्टर रमापति राम त्रिपाठी,विधायक ऋषि त्रिपाठी,वित्त मंत्री पंकज चौधरी ब्लॉक प्रमुख नौतनवा समेत हजारों लोग कार्यकर्ता समेत उपस्थित रहे,वित्त मंत्री ने कुछ बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के अनुपस्थिति को लेकर दुख व्यक्त किया और बोले की हर कार्यकर्ता हमारा पारिवारिक सदस्य है,जो लोग अनुपस्थित रहे उनसे मुलाकात कर वजह जानने की कोशिश करें।


बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा की बूथ लेवल कार्यकर्ता चुनाव के अंतिम दिन निर्णायक भूमिका निभाता है,और उन्होने कहा की ये चुनाव सिर्फ हमारा नही है बल्कि हमारे हर कार्यकर्ता का है जन जन का है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies