धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना मिहींपुरवा आज दिनांक 01.05.2024 श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बहराइच, श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा रोकथाम जुर्म जरायम एवं क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था कायम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री पवित्र मोहन त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय मिहीपुरवा श्री राहुल पाण्डेय के निर्देशन में थानाध्यक्ष श्री अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध रूप से शराब बनाने व बिक्री करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देशन में कां० अमित कुमार यादव व कां० अभय कुमार यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र व सम्मन, नोटिस तामिला बाद मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 132/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त मिहीलाल पुत्र स्व० राम आसरे उम्र करीब 40 वर्ष निवासी बढईनपुरवा दा० बोझिया थाना को० मुर्तिहा जनपद बहराइच को घटनास्थल 26 नम्बर पुल बाफासला 13 कि०मी० द०प० के पास अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त मिहीलाल पुत्र स्व० राम आसरे उम्र करीब 40 वर्ष निवासी बढईनपुरवा दा० बोझिया थाना को० मुर्तिहा जनपद बहराइच।
गिरफ्तारी कर्ता पुलिस टीम-
1. कां0 अमित कुमार यादव
2. कां० अभय कुमार यादव