Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

AAP प्रमुख केजरीवाल को मिली जमानत, आम चुनाव के मद्देनजर कोर्ट ने सुनाया फैसला

 AAP प्रमुख केजरीवाल को मिली जमानत, आम चुनाव के मद्देनजर कोर्ट ने सुनाया फैसला



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


दिल्ली आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को जमानत मिलने से इंडिया गठबंधन को बड़ी ताकत मिलेगी।

केजरीवाल को कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है। ED ने केजरीवाल को PMLA के तहत गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने देश में चल रहे आम चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है। केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे। पार्टी के प्रचार के कमान संभालेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है। गुरुवार 21 मार्च को ED ने अरविंद केजरीवाल को उनके घर से गिरफ्तार किया था। एक अप्रैल से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं केजरीवाल।

CM अरविंद केजरीवाल के वकील शादान फरासत ने बताया कि, केजरीवाल को 20 दिन के लिए अंतरिम जमानत दी जा रही है… वे चुनावी प्रचार में क्या कहेंगे, क्या नहीं इस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाए गए हैं। 2 जून तक उन्हें अंतरिम जमानत दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies