Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भिटौली चौकी प्रभारी ने आरएसएस कार्यकर्ता से किया अभद्र व्यवहार, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत

 भिटौली चौकी प्रभारी ने आरएसएस कार्यकर्ता से किया अभद्र व्यवहार, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


महाराजगंज महाराजगंज जिले के भिटौली थाना अंतर्गत बिशनपुरा गांव के रहने वाले काशीनाथ पाण्डेय जो आरएसएस कार्यकर्ता है उनको बीते 13 मई को  भिटौली चौकी इंचार्ज पंकज पाल तथा हेड कांस्टेबल कृष्णा यादव ने दूर व्यवहार किया जिससे आहत होकर आरएसएस कार्यकर्ता काशीनाथ पांडे न ने पुलिस अधीक्षक महाराजगंज से मिलकर भिटौली चौकी प्रभारी पंकज पाल एवं हेड कांस्टेबल यादव के खिलाफ शिकायत प्रार्थना पत्र दिया गया है तथा अभद्रता एवं उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है।


मालूम हो  कि दो दिन पहले 13 मई  2024 को काशीनाथ पाण्डेय अपनी निजी जमीन से वृक्षारोपण के लिए  मिट्टी निकलवा कर गिरवा रहे थे। आरोप है कि चौकी प्रभारी भिटौली पंकज पाल एवं हेड कांस्टेबल कृष्णा यादव मौके पर पहुंचकर गाड़ी को रुकवा दिया तथा थाने ले जाने की बात करने लगे जब उन्होंने कारण पूछा तो पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली देने लगे था फर्जी मुकदमे में फंसने की धमकी देने लगे। विदित हो कि काशीनाथ पांडेय बनारस  मंडल में स्वयं सेवक हैं  तथा वह आरएसएस से पिछले 5 से 6 वर्ष से जुड़े हुए हैं  इसके वावजूद उनके साथ  पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार करना समझ के परे हैं। 


इससे आहत काशीनाथ पाण्डेय ने भिटौली थाने में मुकदमा लिखवाने हेतु मंगलवार को तहरीर दिया है तथा बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कप्तान से मिलकर कार्रवाई करने की मांग किया है  । जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने इसे गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच सीओ सदर आभा सिंह को सौप दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies