Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

ई लाटरी से तय होगा आज अनुज्ञापियों का भविष्य

 ई लाटरी से तय होगा आज अनुज्ञापियों का भविष्य



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


महराजगंज आबकारी गोदाम महराजगंज में आज ई लॉटरी की प्रक्रिया शाम 4 बजे के उपरांत संपन्न होगी,जिन लोगों की दुकानें ई लॉटरी प्रक्रिया में निकलेंगी उनको दुकानें अगली नवीनीकरण की प्रक्रिया या शासन के अगले आदेश तक के लिए मिल जायेंगी।


नवसृजित मदिरा दुकानों की ई लॉटरी की व्यवस्था में बहुत से व्यवसाई अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिसकी ई लॉटरी सिस्टम से भाग्य आज तय होगी और उसके उपरांत अनुज्ञापियों को दुकानें आवंटित होंगी।


आप को बता दें कि इस माह की तीन तारीख से 10 तारीख तक के लिए विभाग द्वारा इस पोर्टल को खोला गया था और महराजगंज जनपद के देशी, विदेशी और बीयर की दुकानों के लिए 15 मई की तिथि ई लाटरी के लिए निर्धारित की गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies