Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

शराबी पति के पिटाई से पत्नी की हुई मौत , जाच में जुटी पुलिस

 शराबी पति के पिटाई से पत्नी की हुई मौत , जाच में जुटी पुलिस



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


परतावल महराजगंज जिले में मंगलवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पति- पत्नी के बीच विवाद हुआ तो नशे में धुत पति ने पत्नी की जमकर कर पिटाई कर दी जिससे पत्नी की मौके पर हुईं मौत हो गई ।


मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी गांव में बीतीं रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान नशे में धुत पति राजू यादव ने अपनी पत्नी नेहा उर्फ लक्ष्मी यादव को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार डाला।


आप को बता दे कि ग्राम सभा हरपुर तिवारी के पूर्व प्रधान रमेश यादव का भाई 37 वर्षीय राजू यादव अपने परिवार के साथ अलग रहता था। वह प्रति दिन शराब पीकर घर मे बवाल करता रहता था । वह सोमवार की रात में राजू शराब के नशे में घर पहुचा तो पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो वह अपनी पत्नी नेहा को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। मृतिका नेहा के दो छोटे बच्चे हैं । इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies