चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना मोतीपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही एवं चोरी, लूट व नकबजनी के अपराध पर नियंत्रण के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण डाँ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय मिहींपुरवा श्री राहुल पाण्डेय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु मुझ प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 15.05.2024 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत खपरा वन चौकी के पास से 01 नफर अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र रामचन्दर पासवान को एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल स्पेलेण्डर प्लस यूपी 40 एक्स 8937 के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
बताते चलें कि दिनांक 14.05.2024 को श्री चन्दन कुमार पुत्र हरिलाल मौर्या निवासी जरही मिहीपुरवा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच द्वारा सूचना दिया गया कि मेरी मोटरसाइकिल स्पेलेण्डर प्लस यूपी 40 एक्स 8937 को अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया है। जिस पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 244/24 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था
गिरफ्तारी टीमः-
1.प्र0नि0 श्री ददन सिंह
2.उ0नि0 श्री दिवाकर तिवारी
3. कां0 गौरव कुमार
4.कां0 अभिषेक चौरसिया
