Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी कैसरगंज द्वारा थाना फखरपुर पुलिस व अर्धसैनिक बलों के साथ किया गया एरिया डोमिनेशन / फ्लैग मार्च

 आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी कैसरगंज द्वारा थाना फखरपुर पुलिस व अर्धसैनिक बलों के साथ किया गया एरिया डोमिनेशन / फ्लैग मार्च





हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर

बहराइच थाना फखरपुर आज दिनांक 15.05.2024 को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री रामानन्द कुशवाहा के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज श्री रूपेन्द्र कुमार गौड़ द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक फखरपुर श्री करूणाकर पाण्डेय मय अद्धसैनिक बल के साथ थाना फखरपुर क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील बूथ, अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों व भीड़-भाड़ वाले मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च / एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की गयी । फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया व लोगों से भयमुक्त होकर मतदान की अपील की गई साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गयी । पैरामिलिट्री फोर्स व थाना फखरपुर के अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies