Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

शराब भट्टी पर मिला अधेड़ व्यक्ति का शव जांच में जुटी पुलिस

 शराब भट्टी पर मिला अधेड़ व्यक्ति का शव जांच में जुटी पुलिस



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


भिटौली महाराजगंज भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे पर पचरुखिया रोड पर स्थित शराब भट्टी के पास आज सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर भिटौली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।


मिली जानकारी के अनुसार धर्मपुर चौराहे पर पचरुकिया रोड पर स्थित शराब भट्टी पर आज सुबह स्थानीय थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पड़ी ऊर्फ रघुनाथपुर निवासी विद्यासागर 46 वर्ष का शव मिला। शराब भट्टी के पास शव मिलने से अगल-बगल में सनसनी फैल गई ।घटना की सूचना पाकर भिटौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं जांच पड़ताल में जुट गई।


इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies