Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

युवा कंधों पर टिका है देश का भविष्य : पंकज चौधरी

 युवा कंधों पर टिका है देश का भविष्य : पंकज चौधरी



भाजपा का हर कार्यकर्ता और युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है – शलभ मणि विधायक


2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा होगा साफ- ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवां


लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत नौतनवां में भारतीय जनता युवा मोर्चा का आज आयोजित हुआ सम्मेलन


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


महराजगंज शनिवार को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने नौतनवां विधान सभा में आयोजित युवा मोर्चा सम्मेलन में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश एक अलग नजर से देख रहा है। ये चुनाव भारत को शक्ति शाली देश बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि भारत को सबसे शक्ति शाली देश बनाना है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प भी लिया है और उनके इस संकल्प में हम सभी को मिलकर भागीदारी निभाना है। दुनिया के तमाम देशों में भारत में सबसे ज्यादा युवा हैं और युवा ही इस देश का भविष्य भी है। युवा मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए जुट जाएं। एक-एक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर घर-घर पहुंचकर एक-एक मतदाता को घर से मतदान केंद्र तक लेकर आएं और मतदान कराएं।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। युवाओं की जब आवाज बुलंद होती है तो पूरी दुनिया में ये आवाज गूंजती है।


उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो बोलते हैं वह करके भी दिखाते हैं। इसी लिए तो मोदी है तो मुमकिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 2014 में उन्हें बहुमत दो तो वह देश से आतंकवाद खत्म कर देंगे और ऐसा उन्होंने करके भी दिखाया। 2014 के बाद से देश में एक भी आतंकी घटना नहीं हुई। राहुल गांधी के गुरु हमारी राष्ट्रपति को लेकर आपत्ति जनक टिप्पणी करते हैं। यह कांग्रेसियों की मानसिकता है। उन्होंने कभी भी आदिवासियों को मान-सम्मान तो नहीं दिया। अब वह एक आदिवासी महिला जो राष्ट्रपति हैं उन पर आपत्ति जनक टिप्पणी कर रहे हैं। यह कांग्रेस की ओछी मानसिकता का प्रमाण है। इस बार कांग्रेस पूरी तरह गायब होगी।


नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से अच्छे कामों में अड़ंगे लगाए हैं। अब कांग्रेस के पापों का घड़ा भी पूरी तरह से भर गया है। अब देश का मतदाता कांग्रेस की मानसिकता को समझ गया है। इन्होंने हमेशा से हिंदू मुस्लिम के बीच में आपसी मतभेद पैदा करके ही राजनीति की है। इस बार देश से कांग्रेस का पूरी तरह सफाया होगा।


इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी छठे लाल निगम, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा पवन यादव, अखिल देव त्रिपाठी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, अभिषेक मिश्रा, धीरज तिवारी, गोविंद जायसवाल, सूरज राय, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाबा, नौतनवां चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, नौतनवां ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया, प्रदीप सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, बाबू नन्दन शर्मा, अमित कुमार त्रिपाठी मंटू, हरिशंकर जायसवाल, उमेश जायसवाल, सुनील श्रीवास्तव, नौतनवां नगर के पूर्व चेयरमैन नौतनवां गुड्डू खान, किशोर मद्धेशिया,उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies