Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री से आज महराजगंज में मिला कर्मचारी पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल

 केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री से आज महराजगंज में मिला कर्मचारी पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल


अध्यक्ष राजेश ब्याएड एवं महामंत्री श्रवण कुमार ने सौंपा मांग पत्र


कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव में सहयोग का दिया आश्वासन



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


नौतनवां महराजगंज आज दिनांक 08/05/2024 को कर्मचारी संगठन के मंडल अध्यक्ष राजेश ब्याएड एवं मंडल महामंत्री श्रवण कुमार चौधरी ने अपने सभी शाखा अध्यक्षों के साथ कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से महराजगंज में उनके आवास पर मिले और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन भी दिया।


इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने सफाई कर्मचारियों का पैर धोकर उनका सम्मान बढ़ाया है और मैं अपने लोकसभा क्षेत्र में कर्मचारियों के हर सुख दुख में शामिल रहा हूं।


उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्यायों से संबंधित जो मांग पत्र आप सभी द्वारा मुझे दिया गया है मैं विश्वास दिला रहा हूं कि आप सभी के इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए चुनाव बाद समाधान करूंगा। बस आप सभी संघ के पदाधिकारियों का एवं कर्मचारियों का प्यार और स्नेह हमेशा हम पर बना रहे।


इस अवसर पर कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल के मंडल अध्यक्ष राजेश व्वायड ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में महाराजगंज जिले के सभी कर्मचारी एवं सभी पदाधिकारी आप का पूरा समर्थन करेंगे क्योंकि आपने पदाधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को हमेशा सुना है और समाधान कराया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies