Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

थाना परसरामपुर पुलिस बल की कार्यवाही पर जनपद अयोध्या के पुलिस बल द्वारा गोबध हेतु ले जा रहे वाहन के साथ वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर गोवंशीय पशुओं को गोशाला को सुपुर्द किया गया

 थाना परसरामपुर पुलिस बल की कार्यवाही पर जनपद अयोध्या के पुलिस बल द्वारा गोबध हेतु ले जा रहे वाहन के साथ वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर गोवंशीय पशुओं को गोशाला को सुपुर्द किया गया




हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


बस्ती थाना परसरामपुराश आज दिनांक 19.05.2024 को प्रातः लगभग 07.15 बजे परसरामपुर ब्लॉक के पास से UP 42 T 9756 से संबंधित वांछित अभियुक्त अमरजीत यादव पुत्र कालीचरण निवासी बरिया टोला नाला मोहल्ला थाना रौनाही जनपद अयोध्या को उपनिरीक्षक धनेश कुमार दीक्षित तथा का0 अतुलेंद्र द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 18.05.2024 की रात लगभग 1:00 बजे रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान, छपिया जनपद गोंडा की तरफ से आता हुआ एक वाहन डीसीएम (UP42T9756) ग्राम वीरपुर के पास पुलिस द्वारा रोका गया तो वाहन चालक और तीन व्यक्ति अज्ञात, वाहन छोड़कर भाग गए। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया गया तो मौके से गिरफ्तारी नहीं हो पाई। वाहन को देखा गया तो इसमें 11 गोवंश (सांड) लदे हुए थे। सभी गोवंश पशुओं को नियमानुसार उद्बतपुर गौशाला में सुपुर्द किया गया। वाहन को कब्जे में लेकर थाने पर दाखिल किया गया है। मौके की बरामदगी के आधार पर थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0 132/2024 धारा 3/5/8 उ.प्र. गोबध निवारण अधिनियम व धारा 11पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का पंजीकरण किया गया। घटना में संलिप्त अन्य तीन अभियुक्तों की तलाश व छानबीन जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies