Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कर्मचारी नेता बी० एन० सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई कर्मचारियों के मसीहा थे स्व० बी० एन० सिंह

 कर्मचारी नेता बी० एन० सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई


कर्मचारियों के मसीहा थे स्व० बी० एन० सिंह


संघर्षों के बल पर सरकारी कार्यालय से लेकर सदन तक पहुंचे स्व० सिंह– मदन मुरारी शुक्ल 



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर 18 मई आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संस्थापक सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य रहे स्व० बी० एन० सिंह की पुण्यतिथि डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह एवं संचालन कार्यकारी अध्यक्ष ई० राम समुझ ने किया।

स्व० बीएन सिंह के जीवन पर पर प्रकाश डालते हुए परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वर्गीय सिंह कर्मचारियों के मसीहा थे वह राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जैसे बड़े कर्मचारी संगठन की स्थापना किया तथा पूरे जीवन कर्मचारियों के हित में अनवरत संघर्ष करते रहे जिसके परिणाम स्वरूप आज उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारी को भी केंद्रीय कर्मचारियों की भांति महंगाई भत्ता मिलता है।

महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि स्व० सिंह संघर्षों के पर्याय माने जाते हैं, अपने संघर्ष केवल पर सरकारी कार्यालय से लेकर सदन तक का रास्ता उन्होंने तय किया और सन 1989 से लेकर 1995 तक वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहे। 

उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ला ने कहा कि कर्मचारी हित के लिए अनवरत संघर्ष करते रहना ही स्वर्गीय बीएन सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वरिष्ठ कर्मचारी नेता अशोक पांडे ने कहा की स्वर्गीय सिंह के जीवन से आज की युवा पीढ़ी प्रेरणा ले और अपने हक के लड़ाई में आगे बढ़े। 

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह कार्यक्रम में आए सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट किया और स्वर्गीय बीएन सिंह के दिखाएं मार्ग पर चलने का अनुरोध किया।


कार्यक्रम में रूपेश कुमार श्रीवास्तव गोविन्द जी राजेश सिंह मदन मुरारी शुक्ल इंजीनियर राम समुझ वरुण वर्मा बैरागी अनिल द्रिवेदी अनूप कुमार  कृष्ण मोहन गुप्ता पंडित श्याम नारायण शुक्ला अशोक पांडे इजहार अली  फुलई पासवान ओंकार नाथ राय प्रभु दयाल सिन्हा जामवंत पटेल विजय शर्मा विनीता सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies