Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी है- डॉ0 विनय मल्ल " योगाचार्य "

 योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी है- डॉ0 विनय मल्ल " योगाचार्य "




हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर इंटरनेशनल वाटर स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स नौका विहार गोरखपुर में चल रहे साप्ताहिक शिविर के दूसरे दिन योगाचार्य डॉ0 विनय मल्ल ने ध्यान के साथ -साथ विभिन्न प्राणायाम , विभिन्न आसनों जैसे लंबाई बढ़ाने के लिए ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन,वीरभद्रासन , चक्रासन, नटराज आसन, भुजंगासन, धनुरासन स्थिरता प्रदान करने वाले आसनों में वृक्षासन ,ध्रुवासन, गरुड़ासन के साथ-साथ मंत्र के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास साधकों को कराया साथ में विभिन्न रोगों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तताप अनिद्रा ,तनाव प्रबंधन से संबंधित योगाभ्यास करायाl

 हेड कोच योगाचार्य रेनू सिंह ने बताया की योग शिविर नियमित रूप से चलता रहेगा तथा बीच-बीच में डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन, गोरखपुर के द्वारा कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी l डा० अशोक कुमार चन्द्रा, उपाध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन गोरखपुर ने प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में बतायाl आशीष शाही जनरल मैनेजर इंटरनेशनल वाटर स्पोर्ट काम्प्लेक्स ने बताया कि  योग शिविर निशुल्क है इसमें कोई भी भाग ले सकता है इसका समय प्रतिदिन सुबह 5:00 से 6:00 बजे तक हैl कार्यक्रम में  प्रदीप कुमार, श्वेता यादव ,फड़ेंद्र यादव, ज्योति सिंह, बबली मौर्य, मोनिका रावत, शिखा सिंह,  ,मधु निषाद ,प्रियंका गुप्ता, सुनीता कुमारी ,नीरज आदि साधकों ने प्रतिभाग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies