हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
जिले में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक से 10 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस
जिले में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को सेंट्रल बैंक से करीब ₹10 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि करीब दर्जन पर अपराधी हथियार से लैस होकर अमनौर थाना क्षेत्र के अपहर गांव स्थित सेंट्रल बैंक पहुंचे। और बैंक में घुसकर सभी को कवर करते हुए कैशियर के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि सभी अपराधी इस लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।सूचना मिलने पर डीएसपी राम नरेश पासवान के साथ अमनौर एवं भेल्दी थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। इस मामले में पूछे जाने पर सारण पुलिस कप्तान डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि अमनौर थाना क्षेत्र अपहर गांव स्थित सेंट्रल बैंक से करीब 9 से 10 लाख रुपये की लूट हुई है। सूचना के बाद सभी क्षेत्रों की नाकेबंदी कर दी गई है। वहीं बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।
.jpeg)
