हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
जिला परिषद सदस्य के अपहृत पुत्र छपरा जेपीयू परिसर से बरामद,जांच में जुटी पुलिस
छपरा शहर से जिला परिषद सदस्य के पुत्र का अपहरण किए जाने के मामले में एक नया मोड़ आया है। छपरा शहर के जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर से सोमवार को अचेत अवस्था में पुलिस ने बरामद किया हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी अपहर्ता की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।भगवान बाजार थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी डीएसपी राज किशोर सिंह, साइबर थाना अध्यक्ष सह डीएसपी अमन एवं भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने दी। इस क्रम में बताया कि अपहरण के मामले में जिला परिषद बबन राय की पत्नी के आवेदन पर 31 मई 2024 को कांड संख्या 275/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में संदिग्ध एवं संभावित सभी जगह पर पुलिस टीम द्वारा लगातार छापेमारी की गई।और सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जेपीयू परिसर से विकास को अचेत अवस्था में बरामद किया गया है। बीते 31 मई 2024 की रात्रि छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी जिला परिषद सदस्य बबन राय उर्फ हरिवंश प्रसाद यादव के 23 वर्षीय पुत्र विकास कुमार यादव उर्फ सीटू का अपहरण घर से ही किया गया था। इस मामले में बबन राय की पत्नी कौशल्या देवी के द्वारा बताया गया था कि बीती रात्रि में वे लोग घर पर भोजन कर रहे थे। उसी बीच जिला परिषद अध्यक्षा जयमित्रा देवी के पति अमरनाथ राय अपने साथियों और सहयोगियों के साथ उनके घर पर पहुंचे और पूछा कि बबन राय घर पर है। तो उन लोगों के द्वारा जब बताया गया कि वह घर पर नहीं है। तो उनके बेटे को ही वे लोग मारपीट कर उठाकर साथ लेते गए थे। उक्त मामले में उनके फर्द बयान पर भगवान बाजार थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी के पति अमरनाथ यादव उनके पुत्र कुणाल कुमार आनंद राय, गोविंद राय, छविनाथ सिंह, साहिल सहित कुल आठ लोगों को नामजद किया गया था।
