Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

31 वर्षीय नेपाली महिला छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हंगरी की फ्लाइट लेने के लिए आई थी।

 नेपाल से भारत आई महिला ने कोलकाता में बनवाया फर्जी पासपोर्ट, हंगरी जाने के चक्कर में मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


नई दिल्‍ली विदेश जाने के लिए लोग कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं। कोई फर्जी डॉक्‍यूमेंट्स के सहारे किसी देश में घुसना चाहता है तो कोई और जाल बुनता है। नेपाल की एक महिला ने भी विदेश जाने को फर्जी पहचान का सहारा लेने का प्‍लान बनाया था। महिला नेपाल से भारत आई और कोलकाता में जोड़-तोड़ कर फर्जी कागजातों के सहारे भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया। इस पासपोर्ट के सहारे वो हंगरी जाना चाहती थी। उसे वीसा भी मिल गया और वो फ्लाइट पकड़ने को मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गई। लेकिन, एयरपोर्ट पर उसकी घबराहट ने उसका सारा खेल बिगाड़ दिया और वो पकड़ी गई।


एयरपोर्ट अधिकारियों ने इस 31 वर्षीय नेपाली महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर धोखाधड़ी और जालसाजी सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर एक नेपाली महिला ने नकली कागजातों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट कैसे हासिल किया।


ऐसे पकड़ी गई महिला की चालाकी


एयरपोर्ट अधिकारियों ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि 31 वर्षीय नेपाली महिला छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हंगरी की फ्लाइट लेने के लिए आई थी। जब उसके यात्रा दस्‍तावेजों की जांच की जा रही थी तो वो घबराई हुई थी। उसकी घबराहट देखकर अधिकारियों को शक हो गया। वह अधिकारियों द्वारा पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाई। फिर उसके दस्‍तावेजों की गहन जांच की गई तो पता चला कि उसने पासपोर्ट फर्जी दस्‍तावेजों के आधार पर बनवाया था।



महिला ने कोलकाता में बनवाया था पासपोर्ट


मंगलवार को मुंबई को सहार पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने कहा कि महिला को आगे की जांच के लिए मुंबई हवाई अड्डे से स्थानीय पुलिस स्टेशन लाया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके कोलकाता में पासपोर्ट बनवाया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies