Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

832 मतगणना कर्मचारियों ने प्राप्त किया ट्रेनिंग, मंगलवार को करेंगे मतगणना

 832 मतगणना कर्मचारियों ने प्राप्त किया ट्रेनिंग, मंगलवार को करेंगे मतगणना


विधानसभा वार 14_ 14 टेबल लगाए जाएंगे तीन टेबल रिजर्व दो टेबल आर ओ के लिए लगाए जाएंगे


मतगणना  एजेंट या मतगणना कर्मचारी मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मतगणना स्थल  पर नहीं ले जा सकता



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर 832  मतगणना कर्मचारियों को आज बाबा गंभीर नाथ और एनेक्सी सभागार में दिया गया ट्रेनिंग ।ईवीएम मतगणना कर्मचारियों को बाबा गंभीर नाथ पोस्टल  बैलेट  पेपर मतगणना कर्मचारियों को  एनेक्सी सभागार में प्रेक्षक के सामने दिया गया ट्रेनिंग ट्रेनिंग प्राप्त किए हुए कर्मचारी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बैडमिंटन हॉल वाणिज्य संकाय दिक्षा भवन  कला संकाय में 832 कर्मचारी मंगलवार को मतगणना में देंगे अपना योगदान। आज बाबा गंभीर नाथ सभागार में 684 मतगणना अधिकारियों कर्मचारियों जो ईवीएम से मतगणना करेगे उनकी ट्रेनिंग  प्रेक्षक आर मेनका सहायक कार्मिक अधिकारी /जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा परियोजना निदेशक/ पीडी अनिल सिंह डीसी मनरेगा सौरभ श्रीवास्तव बचत अधिकारी बृजेश यादव डीआईओएस  अमरकांत सिंह की देखरेख में ट्रेनिंग दिया गया पोस्टल वैलेट की गणना करने के लिए 148 कर्मचारियों की ट्रेनिंग एनेक्सी सभागार में दिया गया विधानसभा वार 14 _ 14 टेबल लगाए जाएंगे तीन टेबल रिजर्व लगाए जाएंगे दो टेबल आरओ के पास  लगाए जाएंगे ईवीएम मतगणना के लिए 171 गणना सुपरवाइजर 171 गणना सदस्य 171 माइक्रो आब्जर्वर 171 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगाए गए है पोस्टल  बैलेट मतगणना के लिए 37 पार्टियां लगाई गई  है प्रत्येक पार्टी में चार-चार कर्मचारी मतगणना करेंगे गोरखपुर लोक सभा बांसगांव लोक सभा संत कबीर नगर लोकसभा के खजनी विधान सभा आरओ के पास चार-चार पार्टियां तैनात रहेगी मतगणना सबसे कम 28 राउंड सबसे अधिक 34 राउंड में किया जाएगा 8 बजे से ईवीएम और  पोस्टल  बैलेट के 832  मतगणना सुपरवाइजर मतगणना सदस्य मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर  चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मतगणना प्रारंभ कर देगे उससे पहले 6:00 बजे सभी कर्मचारी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए पहुंच जाएंगे साथ में ही 64 लोक सभा गोरखपुर 67 बांसगांव लोक  सभा  62 संत कबीर नगर लोक  सभा के खजनी विधानसभा के मतगणना एजेंट मौजूद रहेंगे प्रत्येक टेबल पर प्रत्येक प्रत्याशी का एक मतगणना एजेंट मौजूद रहेगा कोई भी मतगणना  एजेंट या मतगणना कर्मचारी मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मतगणना स्थल  पर नहीं ले जा सकता  इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। 10 बजे से रुझान  आना प्रारंभ हो जाएगा 2 से 3 बजे तक मतगणना समाप्त होने की संभावना है मतगणना समाप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्ण करुणेश विजई प्रत्याशी  को जीत का प्रमाण पत्र देंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies