Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

छपरा प्रेक्षा गृह में डीएम एसपी ने मतगणना केंद्र के बाहर विधि व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर किया ब्रीफिंग

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 


छपरा प्रेक्षा गृह में डीएम एसपी ने मतगणना केंद्र के बाहर विधि व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर किया ब्रीफिंग



मतगणना के अवसर पर मतगणना केंद्र के बाहर विधि व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर डीएम अमन समीर एवं एसपी डॉ. कुमार आशीष द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफ़िंग सोमवार को छपरा शहर के प्रेक्षा गृह में की गई। बताया गया कि मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। मतगणना परिसर के बाहरी रिंग की सुरक्षा जिला पुलिस बल के जिम्मे है। मध्य रिंग की सुरक्षा की जिम्मेदारी बी-सैप के पास रहेगी। अंदर की सुरक्षा अर्द्ध सैनिक बलों के पास है। सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से अपने कर्त्तव्य स्थल पर सुबह 5 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निदेश दिया गया। बगैर वैध पहचान पत्र या पास के किसी भी व्यक्ति को मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। अलग अलग कार्यों के लिये प्रतिनियुक्त कर्मियों एवं पदाधिकारियों को अलग अलग रंग का पहचान पत्र/पास निर्गत किया गया है। मतगणना कार्य के लिये प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल लगाया गया है। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सहायक,एक मतगणना पर्यवेक्षक एवं एक माइक्रो आब्जर्वर, कुल तीन पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे जिनके द्वारा मतगणना का कार्य किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies