Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

फरेंदा नगर पंचायत कर्मी आज से पुनः हड़ताल पर : श्रवण कुमार चौधरी जिला महामंत्री सफाई कर्मचारी संघ

 फरेंदा नगर पंचायत कर्मी आज से पुनः हड़ताल पर : श्रवण कुमार चौधरी जिला महामंत्री सफाई कर्मचारी संघ



इस बार आर-पार की होगी लड़ाई, वेतन कर्मचारियों के खाते में आने के बाद ही होगा हड़ताल समाप्त- राजेश व्वायड मंडल अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


फरेंदा महराजगंज पांच माह के बकाया वेतन के भुगतान को लेकर आज मंगलवार 11 जून से आनन्द नगर पंचायत कर्मी पुनः हड़ताल पर चले गए।


उक्त जानकारी देते हुए सफाई कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री श्रवण कुमार चौधरी ने बताया कि विगत पांच माह से सभी नगर पंचायत कर्मियों का वेतन नगर पंचायत अध्यक्ष ने रोक दिया है। उसी को लेकर पिछले दिनों हम सभी नगर पंचायत कर्मियों ने करीब चार दिनों तक हड़ताल किया था पर एसडीएम के आश्वासन पर हम लोगों ने हड़ताल समाप्त कर दिया था।


एसडीएम ने आश्वासन दिया था कि आप सभी कर्मचारियों का वेतन दो दिन में मिल जाएगा।


जिसका परिणाम यह है कि चेयरमैन साहब वेतन पत्रावली पर साइन नहीं कर रही हैं। पत्रावली कई बार बड़े बाबू ने अध्यक्ष के सामने प्रस्तुत भी किया पर उन्होंने पत्रावली पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया।अब मजबूर होकर हम लोगों को फिर से हड़ताल करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है की वेतन को लेकर हम लोग लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से भी मिले थे उन्होंने चुनाव बाद वेतन भुगतान कराने का भरोसा दिया था। पर अभी तक वेतन भुगतान के मामले में कुछ नहीं हुआ। कर्मचारी भुखमरी के कगार पर आ गए हैं।आज मंगलवार 11 जून से नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।


हड़ताल के संबंध में कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष राजेश व्वायड ने कहा कि आज से कर्मचारी पुनः हड़ताल पर जा रहे। इस बार आर-पार की लड़ाई होगी। अब जब तक कर्मचारियों के खाते में वेतन नहीं आएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies