Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में आज विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर बालश्रम उन्मूलन, जन जागरुकता, नशा मुक्ति व भिक्षा वृत्ति के सम्बन्ध में एएचटीयू द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


बहराइच आज दिनांक 12.06.2024 को विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर शासन द्वारा चलाए जा रहे बाल श्रम उन्मूलन, जन जागरुकता,भिक्षा वृत्ति व नशा मुक्ति अभियान के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में थाना A.H.T मय टीम का0 आशुतोष यादव, का0 सुनील चन्द्र व थाना दरगाह शरीफ बाल कल्याण अधिकारी तथा जिला प्रोबेशन टीम एवं प्रथम संस्था टीम द्वारा दरगाह मेला क्षेत्र में लगी दुकानों, होटलों को चेक किया गया । जहां पर होटल मालिकों एवं दुकानदारों को बाल बालश्रम न कराये जाने व नशा मुक्ति के सम्बन्ध में जागरुक किया गया एवं उन्हे बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चो से बालश्रम कराने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी । इसके अतिरिक्त चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 व डायल 112 के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी । तत्पश्चात बहराइच रेलवे स्टेशन पर जीआरपीएफ एवं आरपीएफ के साथ सम्मिलित रुप से बालश्रम व बाल भिक्षा वृत्ति रोकने के सम्बन्ध में चेकिंग की गयी तथा वहां पर मौजूद लोगों को इसके सम्बन्ध में जागरुक किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies