पूजन अर्चन के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
परतावल महराजगंज पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल बाजार में ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार को विद्यालय के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने आराध्य देव हनुमान जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए पूजन तथा अर्चन किया और लोकमंगल की कामना करते हुए नगर वासियों के लिए भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय के मुख्य द्वार पर लगे पंडाल में नगर वासियों तथा राहगीरों के लिए प्रसाद एवं शीतल पेयजल का बृहद स्तर पर वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक जयंती कृष्ण त्रिपाठी ने सभी के सुख और शांति के लिए प्रार्थना किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा दीनबन्धु शुक्ल ने कहा कि इस तरीके के कार्यक्रम से सामाजिक समरसता बढ़ती है तथा लोगों को प्रसाद ग्रहण करके तपती धूप में आत्मिक शांति मिलती है। कार्यक्रम के सूत्रधार अमन शांडिल्य ने पुरी व्यवस्था को संचालित किया । प्रसाद वितरण कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के आचार्य सुधीर कृष्ण त्रिपाठी, हेमंत कृष्ण त्रिपाठी , रजत कृष्ण त्रिपाठी, रवि प्रकाश द्विवेदी डा अंशुमान त्रिपाठी, अजीत श्रीवास्तव, दीपंकर पाण्डेय ,धर्मेंद्र सिंह ,अजय सैनी, दिनेश उपाध्याय ,सोनू बाबा ,सतीश आनंद, शंभू दुबे ,महेंद्र यादव, राजेश सिंह तथा जयप्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।