हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच आज दिनाँक 28.06.2024 को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।
तत्पश्चात महोदया द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शस्त्रों के बारे में जानकारी देते हुए उनके प्रति ड्यूटी के दौरान विशेष सावधानी बरतने, शस्त्रों की साफ सफाई व उनके रख रखाव के बारे में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गए। इसके उपरांत महोदया द्वारा पुलिस लाइन परिसर, बैरको व शौचालयो का निरीक्षण कर बेहतर साफ सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में बेहतर साफ सफाई, गुणवत्तापूर्वक निर्माण व मरम्मत कार्य कराए जाने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया।
महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर दस्तावेजों/अभिलेखों/रजिस्टरों को चेक कर शाखा प्रभारियों को ससमय समस्त विवरण चढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके पश्चात महोदया द्वारा अर्दली रूम किया गया, जिसमें सम्बंधित कर्मचारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन श्री हीरालाल कनौजिया, प्रतिसार निरीक्षक श्री भुवनेश्वर सिंह तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।