नगर निगम के मॉडल बूथ का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर नगर निगम द्वारा बनाए गए आदर्श बूथों का नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने किया निरीक्षण बूथों पर किए गए मूलभूत सुविधाओं को दिखा। 7 वें और अंतिम चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और चंडीगढ़ के निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सदर और बांसगांव लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को बूथ तक ले जाने के लिए नगर निगम एक खास पहल किया है इसके जरिए नगर निगम शहर विधानसभा क्षेत्र में 10 आदर्श मतदान बूथ बनाया, जहां मतदान करने आए मतदाताओं को सुविधा दी जा रही यहां पर कर्मचारी व्हीलचेयर लेकर और अन्य प्रकार की सहायता के लिए मौजूद है 10 आदर्श बूथ के अलावा 1 दिव्यांग बूथ और महिलाओं के लिए 2 पिंक बूथ भी बनाए गए है नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल शहर में बनाए गए मॉडल बूथों का स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं हर मॉडल बूथों पर सभी मूलभूत सुविधाएं नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराया गया है अधिकारियों को निर्देश भी दिया है की बूथ पर सारी सुविधाएं मौजूद रहें ताकि मतदाताओं को किसी तरह की समस्या न होने पाए।