Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी एवं परेड का निरीक्षण किया गया





हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


बहराइच आज दिनाँक 14.06.2024 को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। 

      तत्पश्चात महोदया द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर परिसर की साफ-सफाई, बैरको व शौचालयो का निरीक्षण कर बेहतर साफ सफाई व मुख्य स्थानों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाये जाने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

          महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर डायल-112 कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डायल-112 की PRV का रिस्पॉन्स टाइम कम करने हेतु प्रभारी राम नरेश यादव को निर्देशित किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में बेहतर साफ सफाई, गुणवत्तापूर्वक निर्माण व मरम्मत कार्य कराए जाने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। महोदया द्वारा जिला प्रशिक्षण इकाई का निरीक्षण कर बेहतर साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया व जिला मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। जिसके पश्चात महोदया द्वारा अर्दली रूम किया गया, जिसमें सम्बंधित कर्मचारियों को दिए गए आवश्यक दिशा -निर्देश।

            इस दौरान प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती हर्षिता तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies