01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार सम्बन्धित मु0अ0स0 0108/2024 धारा 363/366 भादवि थाना को० नगर जनपद बहराइच
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बहराइच थाना कोतवाली नगर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बहराइच द्वारा अपराध नियंत्रण व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार पाण्डेय थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच के निर्देशन में दिनांक 30.06.2024 को उ0नि0 श्री हेमन्त सिंह मय हमराहियान के द्वारा मु0अ0सं0 0108/2024 धारा 363/366 भादवि से सम्बंधित अभियुक्त सलीम साह पुत्र शेर मोहम्मद उर्फ दिन्ना निवासी उचगांव थाना बीघापुर जिला उन्नाव उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु पुलिस अभिरक्षा में रवाना किया गया ।
गिरफ्तारी टीम -
1. उ0नि0 हेमन्त सिंह
2. हे0का0 नागेन्द्र प्रसाद
3. आरक्षी पंकज गुप्ता
4. महिला आरक्षी पायल पाण्डेय थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच