हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
बस्ती वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2024 के दृष्टिगत प्रदेश में लगाए जा रहे 36.50 करोड़ पौधों के लक्ष्य के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओम प्रकाश सिंह की मौजूदगी में रिजर्व पुलिस लाइन्स बस्ती में वृक्षारोपण कर पर्यावरण/ वृक्षारोपण की महत्ता के बारे में बताया गया कि मानवता की रक्षा के लिए वृक्ष/ पेड़-पौधे बहुत जरूरी हैं, जिसके क्रम में हम ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर अपने पर्यावरण/ परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं । प्रकृति के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण/ रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं प्लास्टिक/ शीशा आदि जैसे वातावरण के लिए खतरनाक पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिये जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाकर वृक्षारोपण के #वृक्षा_रोपण_जन_अभियान_2024/ “वृक्ष लगायें पर्यावरण बचायें” महा अभियान को सफल बनाने की अपील की गयी । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी रुधौली, क्षेत्राधिकारी रेडियो शाखा बस्ती, प्रतिसार निरीक्षक बस्ती व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
