भारतीय रेल में यूनियन मान्यता के चुनाव नजदीक प्रशासन ने सभी कर्मचारियों का परिचय पत्र बनाने का आदेश किया जारी
सभी कर्मचारी अपना परिचय पत्र जल्द से जल्द बनवा लें एवं अपना निर्णायक मत कर्मचारियों के साथ सदैव खड़े रहने वाले पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को दे कर विजयी बनावे - विनोद राय
हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर
गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं सहायक महामंत्री NFIR श्री विनोद राय ने बताया की रेलवे में यूनियन मान्यता के चुनाव शीघ्र होने वाले हैं इस हेतु प्रशासन के तरफ से सभी कर्मचारियों का बूथवार निर्वाचन नामावली एवं परिचय पत्र बनाने के लिए आदेश जारी किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी
NFIR श्री विनोद राय ने पूर्वोत्तर रेलवे के सभी कर्मचारियों से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द अपना परिचय पत्र अपने विभाग अध्यक्ष से मिलकर बनवा लें जिससे मतदान के दिन उन्हें कोईअसुविधा न हो। इस अवसर पर उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के सभी कर्मचारियों से आग्रह किया है कि उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर
साथ चलने वाले संगठन पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को अपना निर्णायक मत देकर विजयी बनावे। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी को महामंत्री विनोद राय ने निर्देशित किया है कि चुनाव के प्रचार में जी जान से जुट जाएं एवं पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारी हित में कराए गए सभी कार्यों का प्रचार प्रसार करें जिससे चुनाव में विजय हासिल हो। महामंत्री विनोद राय ने यांत्रिक कारखाना गोरखपुर प्रशासन से कर्मचारियों के इन/आउट के समय मुख्य एवं इंटरमीडिएट गेट को पूरा खोलने हेतु वार्ता किया गया था जिसको मानते हुए प्रशासन ने आज इंटरमीडिएट गेट को पूरा खोल है इसके लिए कारखाना प्रशासन को महामंत्री विनोद राय ने धन्यवाद दिया है एवं लंच के समय भी सभी गेट को खोलने का आग्रह किया है जिससे अनावश्यक भीड़ ना हो तथा किसी को चोट इत्यादि ना लगे । महामंत्री विनोद राय के साथ पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री एस सी अवस्थी,के एम मिश्रा, संजीव धर, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक, जयप्रकाश सिंह , बृजपाल सिंह ,सतीश श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, पदम शुक्ला, राजेश जायसवाल, संजय सिंह, अजय त्रिपाठी, देवेश सिंह, अंशुमाल पाठक, निशांत यादव,चंदेश्वर उपाध्याय, योगेंद्र पाल, अनिल गौतम,
गंगेश प्रसाद राजवंशी, दीपक पांडे, सुरेंद्र तिवारी, विनोद मिश्रा, मनोज शुक्ला, ए डी सिंह, सुनील तिवारी, अल्बर्ट पीटर, अमित गुप्ता, नंदन चौधरी, सुरेश मिश्रा, अजय गुप्ता, दीपक प्रजापति,धीरज यादव, विनय यादव इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।