हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
अवैध बालू लदे ट्रैकों से अवैध वसूली के मामले में अपचारी सहायक अवर निरीक्षक उमेश राम को एसपी ने किया सेवा से बर्खास्त
सारण पुलिस कप्तान डॉ. कुमार आशीष ने शुक्रवार को बताया कि जिले में दोषी पाए जाने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी पर समुचित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 27 फरवरी 2022 को कोपा थाना अंतर्गत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो प्राप्त हुआ था। जिसमें कोपा थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक उमेश राम के नेतृत्व में गश्ती दल द्वारा अवैध बालू लदे ट्रैकों से अवैध वसूली किया जा रहा था। उस वीडियो के सत्यापन उपरांत सही पाते हुए सहायक अवर निरीक्षक उमेश राम को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई थी। विभागीय कार्रवाई के संचालन उपरांत अपचारी सहायक अवर निरीक्षक उमेश राम के विरोध लगाए गए आरोप साक्षियों एवं प्रदर्शो के विवेचना से सत्य पाया गया। इसके बाद पुलिस कप्तान भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अपचारी सहायक अवर निरीक्षक उमेश राम को तत्काल प्रभाव से 23 जुलाई 2024 से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।