Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पेड़ पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व :- डीएम



प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर इसे संजोए रखना हमारा कर्तव्य :- डीएम 


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर पेड़ पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। बिना इनके जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। महामारी काल ने इनकी महत्ता को साबित भी कर दिया है। कलेक्ट परिसर पर्यटन भवन पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़  नगर मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने आम लिची जामुन संतरा का पौधारोपण किया।  डीएम ने कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। वेद भी इस बात को कहते हैं, क्योंकि अथर्वेद में कहा गया है कि प्रकृति से सुरक्षा पाने के लिए उसका संरक्षण करना भी जरूरी है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे संजोकर रखे और ज्यादा से ज्यादा पौधों को लगाकर इस धरा को हरा भरा बनाएं। वहीं एसपी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है और उनकी सुरक्षा भी करनी चाहिए।  मानव और पर्यावरण का अत्यंत गहरा संबंध है। निजी स्वार्थ में लोगों ने प्रकृति का लगातार दोहन किया है, जिससे पर्यावरण असंतुलन की स्थित बनी है। अब इसे संतुलित करने के लिए सभी को समय रहते प्रयास करना होगा अन्यथा इसके भयावह दुष्परिणाम का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ नगर मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे एसीएम राजू कुमार अंडर  ट्रेनिग उप जिला अधिकारी दीपक सिंह डूडा पीओ विकास सिंह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश सिंह  सामान्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश पांडे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी पौधरोपण किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies