Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का :- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

 सदर तहसील प्रशासन ने किया पौधारोपण संरक्षित करने का लिया संकल्प




पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का :- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


गोरखपुर सदर तहसील परिसर में तहसील प्रशासन ने किया पौधारोपण पौधे संरक्षण का लिया संकल्प आज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी  के नेतृत्व में अर्जुन जामुन पाकड़ आंवला सहदवन के 101 पौधे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव नायब  तहसीलदार हिमांशु सिंह नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान  कानूनगो लेखपाल सहित समस्त कर्मचारियों ने एक-एक वृक्ष लगाए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने कहा की पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है।प्रत्येक व्यक्ति अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। इससे हमें स्वच्छ हवा मिलेगी। हम कई तरह की बीमारी से बच सकते हैं। कई तरह की गंभीर बीमारियां पर्यावरण के दूषित होने से बढ़ रही हैं। इसे गंभीरता से समझना होगा और हर व्यक्ति को जनहित व देशहित में पौधारोपण करने का संकल्प लेना होगा।पर्यावरण संरक्षण को लेकर जल, भूमि, पेड़-पौधे, जीव-जंतु, मानव की गतिविधियां शामिल होती है। बेहतर कल के लिए हमें आज पर्यावरण सुरक्षा की ¨चिंता करनी होगी। पर्यावरण का मनुष्य के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ता है इसलिए कॉल रोपण कर उसे संरक्षित करने का संकल्प लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies