Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आई ए एस मनोज कुमार सिंह, बने उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव

 आई ए एस मनोज कुमार सिंह, बने उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव



उत्तर प्रदेश सरकार ने दुर्गाशंकर मिश्र को चौथी बार मुख्य सचिव के तौर पर सेवा विस्तार नहीं दिया है, जिसके बाद आईएएस मनोज कुमार सिंह नए मुख्य सचिव बने हैं


हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


लखनऊ  उत्तर प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिल गया है, क्योंकि दुर्गाशंकर मिश्र को चौथी बार विस्तार नहीं मिला है। ऐसे में यूपी सरकार ने आईएएस

मनोज कुमार सिंह को यूपी का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। सीएम योगी के इस फैसले के बाद यूपी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और आईआई

डीसी दोनों ही पदों पर होंगे।


आईएएस मनोज कुमार सिंह को लेकर सीएम योगी के पसंदीदा अफसर माने जाते हैं। उनका नाम पहले दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के लिए केंद्र को भेजा गया था। इस बार केंद्र की ओर से उनके नाम पर मुहर लग गई। मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं, जिनकी गिनती यूपी के सबसे ईमानदार अफसरों में होती है।


कई अहम जिम्मेदारियों को संभाल रहे हैं मनोज कुमार सिंह


आईएएस मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के मौजूदा समय में सर्विस करने वाले वरिष्ठ अफसरों में से एक हैं, उन पर कई अहम विभागों की जिम्मेदारियां भी हैं। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में मनोज कुमार सिंह यूपी में आईआईडीसी, एपीसी और अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, सीईओ यूपीडा जैसे कई महत्त्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।


आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने 1990 में उत्तर प्रदेश में सबसे पहले मैनपुरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बने थे। इसके बाद उनको अहम जिम्मेदारियां मिलती रहीं थीं।


दुर्गाशंकर मिश्र को नहीं मिला विस्तार


इसके अलावा आपको बता दें कि यूपी के मऊ से आने वाले आईएएस अफसर दुर्गाशंकर मिश्र को चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिल सका, इससे पहले उन्हें तीन बार सेवा विस्तार दिया गया। आज इनका कार्यकाल समाप्त हो गया, दुर्गाशंकर मिश्र को दिसंबर 2021 में रिटायर्ड होने से ठीक पहले सेवा विस्तार देते हुए यूपी का मुख्य सचिव बनाया गया था।


खास बात यह है कि 2022 में भी उनको सेवा विस्तार देते हुए फिर से मुख्य सचिव बनाया गया था। साल 2023 में उनके कार्यकाल समाप्त होने से पहले लोकसभा चुनावों को देखते हुए उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies